मशरक:मशरक प्रखंड के मशरक बड़हिया टोला निवासी अभय कुमार और माता बबिता देवी के पुत्र कुमार सौरभ शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखते हैं।कुमार सौरभ के पिता पटना के पुलिस विभाग में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत् हैं और मां मशरक में शिक्षिका के साथ-साथ एक कुशल गृहिणी भी है

सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया

कुमार सौरभ चिकित्सक बनकर करना चाहते हैं

बधाइयों का लगा तांता

केन्द्रीय विद्यालय,मशरक के छात्र कुमार सौरभ को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद्,नई दिल्ली द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में 470 अंक के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बनियापुर के विधायक केदारनाथ सिंह, शिक्षक विजय कृष्ण त्रिपाठी,पत्रकार दिनेश कुमार सिंह,पंकज कुमार सिंह,हैण्डबॉल के सारण जिला सचिव संजय कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।