ठग ने बैंक से निकासी करने आयी महिला से कागज का बंडल थमा दस हजार रुपये लेकर फरार

मढ़ौरा(सारण). मंगलवार को स्थानीय बैंक ऑफ इंडिया से रुपये की निकासी के बाद एक महिला को ठग ने कागज का बंडल थमा कर दस हजार रुपये लेकर फरार हो गया. पीड़ित महिला नगर क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बीन टोली की स्व. रामेश्वर महतो की पत्नी दरबारी देवी बताई जा रही है. पीड़ित महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहीं कि एक युवक बैंक काउंटर पर रुपये की निकासी के समय मदद करने लगा और रुपये की निकासी के बाद बैक परिसर से साथ में बाहर निकल मोटी रकम की अदला बदली के प्रलोभन देकर एलआईसी कार्यालय के पास मोड़ तक ले गया. जहां पर अपने पास रखे रुमाल में लपेट कागज का बंडल थमा दिया और निकासी की गई असली नोट लेकर फरार हो गया. महिला कुछ समझती तबतक ठग फरार हो गया. बाद में जुटे आसपास के लोगों ने बैंक प्रबंधन को जानकारी दी और सीसीटीवी दिखाने को कहा. लेकिन बैंक कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से इंकार करते हुए पुलिस से शिकायत लिखवाने को भेज दिया. समाचार प्रेषण तक पुलिस मामले में अनजान थी. मालूम हो कि आये दिन उच्चक्के सीधे साधे बैंक ग्राहकों को अपना शिकार बनाते रहते हैं।पिछले वर्ष एक इसी प्रकार के ठग को इलाहाबाद बैंक के समीप से स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था. लेकिन उसके बाद से कोई उच्चक्का अभी तक पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है. उक्त मामलें में पुलिस तपिस करे तो ठग का महिला के निकासी के समय मदद करते तस्वीर ले सकता है.