
जलालपुर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगरा टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज के पश्चिम मकनपुरा पोखरा के पास सड़क के किनारे दो युवको का गोली लगा शव मिलने से जलालपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह जब स्थानीय लोग टहलने व कृषि कार्य के लिए निकले थे तो दो युवकों का शव देखकर चकित रह गए। दोनो युवको के सिर मे गोली लगी थी। एक का हाथ बंधा हुआ था।वहां एक बाईक व कुछ दूरी पर रिंग आता मोबाइल भी पड़ा था।कुछ ही देर में वहां स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगो ने इस बावत जलालपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जलालपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बाद में इंस्पेक्टर,अनुमंडल पुलिस अधिकारी एकमा, डी आई जी सारण प्रमंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में पुलिस द्वारा मृतको के मोबाइल व मोटरसाइकिल के आधार पर उनकी पहचान की ग ई।दोनो युवको की पहचान मशरख कवलपुरा गांव के फारूक पिता ईद मोहम्मद तथा अशरफ पिता शकरीद के रुप मे की ग ई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत एक युवक का हाथ बंधा हुआ था।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में कुछ वर्षो पहले भी दो लाशें बरामद हुई थी और आज वैसी घटना सामने आई है।इससे स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगो ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है। बाद में पहुंचे डीआईजी सारण नीलेश कुमार ने बताया कि दोनों मृत युवक अपने घर से दोस्त के यहां शादी में शरीक होने के लिए निकले थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि दोनों युवक मशरख से यहां कैसे आ गए। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।इसमें शामिल लोगों का पर्दाफाश शीघ्र किया जाएगा और उन पर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी।उन्होने बताया कि स्थानीय पंचायत भवन मे अस्थाई पुलिस पोस्ट सर्विलांस के लिए बनाया जा रहा है।




Recent Comments