बेतिया – गौनाहा:– *लीग मैच का हुआ अंत फाइनल में जगह बनाने के लिए चारों फ्रेंचाइजी टीमों के बीच कल से होगा कड़ा मुकाबला*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :- *पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड मुख्यालय खेल के मैदान में आज अंतिम लीग मैच खेला गया जिसमें छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुऐ सुपर ऐलेवन की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर पहले स्थान पर काबिज हुई । फाइनल में जगह बनाने के लिए इस टीम को नम्बर दो पर काबिज डायमंड स्टार से काटें का मुकाबला करना पडेगा । दोनो टीमों ने अपने खेल से दर्शको व फ्रेंचाइजी मालिक को अपनी तरफ खींचने में कामयाबी हासिल की है । दोनो टीमें जब लीग मैच खेली तब दोनो टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ है । *चारों टीमों ने मैदान पर दिखाया अपना जौहर* उद्धाटन मैच से लेकर अंतिम लीग मैच तक चारों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिला । उद्धाटन मैच में जीत दर्ज कर डायमंड स्टार ने जो लय पकड़ी वही लय बाद में छुट गया जिसके कारण दो मैच में हार जाने के बाद टीम नम्बर दो पर खिसक गई वही खराब शुरुआत के बाद सुपर ऐलेवन अपनी खेल से नम्बर वन पर बनी हुई है । *चारों टीमों के पास अभी भी फाइनल खेलने का मौका* IPL के तरह खेला जा रहा GPL मैच में अभी भी चारों टीमों के पास फाइनल मैच खेलने का मौका है । जरूरत है तो सिर्फ एक अच्छा प्रदर्शन का जिससे टीम फाइनल मुकाबला खेल पाये । *लीग मैच के सफलता को लेकर अहम योगदान रहा संचालक अमित कुमार का* आज खत्म हुये अंतिम लीग मैच का सफल आयोजन करने में पुर्व कैप्टन सह संचालक अमित कुमार गुड्डू के द्वारा खेल खत्म होने के बाद नम आँखो से बताया गया कि उनका सपना साकार होता दिख रहा है । उनका अपना सपना है कि हमारे थरूहट क्षेत्र से भी खिलाडी देश के लिए खेले और अपनी प्रतिभा का जौहर देश विदेश के कोने-कोने में दिखाये । इस टूर्नामेंट से अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चुनकर प्रखंड से एक टीम बना जिला फिर राज्य स्तर पर खिलाडीयों का चयन करवाने का जो ये जिम्मा उठाये है थरूहट क्षेत्र के खिलाड़ी लगता है उस सपनो को पुरा करेंगे । इनको अटूट विश्वास है कि आगे चलकर थरूहट क्षेत्र के खिलाड़ी देश के लिए खेलेगें व अपनी प्रतिभा का लोहा देश विदेश के कोने-कोने में मनवायेगें । इस टूर्नामेंट में अपने खेल का लोहा मनवा चुके खिलाड़ीयों के लिए सब कुछ करने को तैयार ये पूर्व कैप्टन ।




Recent Comments