शोध छात्र सानिश कुमार ने काउंसिल मेम्बर पद के लिये दाखिल किया पर्चा

छपरा: जयप्रकाश विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिये रविवार को पीजी संकायों में भी छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन दाखिल किया. शोध छात्र सानिश कुमार ने काउंसिल मेम्बर पद के लिये अपना पर्चा दाखिल किया. सानिश ने वाणिज्य संकाय से नामांकन प्रपत्र भरा. इस अवसर पर उनके समर्थक व प्रस्तावक मौजूद रहे. सानिश विवि अध्यक्ष पद के दावेदार हैं.