पानापुर (सारण )प्रखंड के धनौती गांव स्थित देवी स्थान के प्रांगण में शुक्रवार को दुर्गा  महोत्सव  यज्ञ का आयोजन किया गया।आचार्य सर्वानंद उपाध्याय एवं नंदकुमार चौबे के वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्तिमय जयकारो से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था ।यज्ञ में शामिल होने के लिए पूजा स्थल पर रंग बिरंगे परिधानों में सजे सैकड़ो  श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी ।बताया जाता है कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल के दौरान ग्रामीणों ने गांव एवं समाज की कुशलता के लिए मनौती मांगी थी। यज्ञ में शामिल नंदकिशोर सिंह ,अग्निदेव सिंह ,धीरेंद्र सिंह शिक्षक ,मनोज कुमार सिंह ,उमेश्वर सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि मां दुर्गा की कृपा से गांव के किसी व्यक्ति को कोरोना नही हुआ।वही इसका प्रभाव भी अब कम हो रहा है ।इसी के उपलक्ष्य में आज यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।