
छपरा : दिघवारा प्रखंड के आमी मे रिटायर्ड शिक्षक शिवकुमार तिवारी उर्फ भोला बाबा के पौत्री व राजेश कुमार तिवारी नीलु देवी की छोटी पुत्री हरित दीपावली मनाने पर विश्वास करती है।

9 वर्षीय आईशा का मानना है कि सीर्फ किताब मे पढ लेने और गुरूजनो द्वारा सिखला देने से पर्यावरण प्रदूषण कम नही हो सकता। इसके लिए अपने गतिविधियो पर नियंत्रण लगाना होगा ।हम सब लोगो को पर्यावरण प्रदूषण फैलाने वाले गतिविधियो से परहेज करना होगा।उसने दीपावली पर्व के अवसर पर लगभग एक दर्जन रंगोली अपने बडी बहन रौशनी कुमारी व भाई आशुतोष कुमार उर्फ निखिल के सहयोग से बनाये और दीपो से सजाकर घरौंदा भरकर दीपावली की खुशी जाहिर की।





Recent Comments