मढ़ौरा । प्रखंड के बहुआरापट्टी पंचायत के जनवितरण विक्रेता कामेश्वर सिंह के विरुद्ध उपभोक्ता रामदयाल राय ने जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगया है । उक्त आवेदन में दिव्यांग ने कहा है कि दिसंबर 2019 से अब तक विक्रेता द्वारा दिव्यांग को राशन नहीँ दिया गया है । राशन के लिए सुबह शाम दौड़ लगाते लगाते दिव्यांग ने ठाक हार कर जिलाधिकारी को आवेदन दिया है । दिव्यांग द्वारा यह भी कहा गया है कि उसका नाम वहाँ से हटा कर नजदीकी विक्रेता के यहाँ जोड़ दिया जाए दिव्यांग का राशन कार्ड न 10170130032006500064 है ।