छात्रा की मौत के बाद ग्रामीणों ने की आगजनी
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के आंदर थाना के जमनपुरा गांव के जटाहवा बाबा मंदिर के समीप शुक्रवार की संध्या आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा के लिए आंदर-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग को घंटों देर तक आगजनी कर जाम रखा। जाम की सूचना मिलने पर आंदर थाना एसआई अरविंद कुमार एवं एमएच नगर थाने की पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने- बुझाने का प्रयास में जुट गई थी, लेकिन छात्रा की मौत के बाद उग्र ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण वरीय अधिकारी से मुआवजे की मांग कर रहे थे।आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी होगी।आंदोलन जारी रहेगा। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे एमएच नगर थाने के गोपी पतियाव गांव में बिजली के 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार टूटकर गिर जाने के कारण एक 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी।इसी को लेकर यह बवाल जारी था।पुलिस मामले को सुलझाने में लगी हुई है।




Recent Comments