मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी राधेश कुमार शर्मा ने अपनी पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज करायी । जिसमे कहा गया है कि घर पर रजाई रखने गया था इसी दौरान पत्नी द्वारा गालीगलौज करते हुए मारपीट की गयी। दोनों बच्चों के समझाने पर नहीं मानी। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विगत कई दिनों से मेरी पत्नी असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के सह पर मेरे साथ मारपीट कर घर से भगाने के प्रयास में जूटी है। ताकि उसे गलत लोगों से मिलने की आजादी मिल सके। पति पत्नी का यह विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।