डोरीगंज । सदर प्रखण्ड के भैरोपुर निजामत पंचायत के जनवितरण प्रणाली के लाभुको ने वितरण मे की जा रही अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी को आवेदन सौपा है ।जिसमे कहा गया है कि भैरोपुर निजामत पंचायत के डिलरों द्वारा जन वितरण मे भारी अनियमितता बरती जा रही है उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा मे राशन दी जाती है । दर भी ज्यादा ली जा रही है । उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत करने पर डराया धमकाया जा रहा है ।आवेदन मे जिलाधिकारी से मामले की जाँच कर उचित कार्यवाई करने की मांग की गयी है ।ग्रामीण रामायण प्रसाद चौरसिया ने बताया की लॉक डाउन की स्थिति मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 30 मई से इसके लिए डोरीगंज चौक के समीप भुख हड़ताल करुंगा।
इस संबंध मे मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा गया है ।




Recent Comments