वेदप्रकाश की लिखी उपन्यास — वर्दी वाला गुंडा याद आयी जनता को

सोनपुर। सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के दिघवारा पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने नजर आया है । वेद प्रकाश के लिखी हुई उपन्यास –पुलिसवाला गुंडा का दृश्य उस वक्त देखने को मिला जब अपनी मानवता को शर्मनाक करते हुए एक विकलांग व्यक्ति को घसीटते हुए सितलपुर बाजार ने उस को पीटा । भले ही सरकार ने लोक डाउन लगा दी हो लेकिन जिसके सामने रोजी और रोटी की सवाल खड़े हो ऐसे में कुछ तो मानवता दिखानी पड़ेगी चाहे वह स्थानीय प्रशासन ही क्यों ना हो चाहे सरकार ही क्यों न हो मानवता तो मानवता होनी चाहिए लेकिन ऐसा दृश्य नहीं देखने को मिला जिससे पुलिस वालों पर कई तरह के सवाल खड़े हो जा रहे हैं । अगर उनके सामने परिवार की भुखमरी की समस्या उतपन्न हो तो वे कैसे कार्य करेंगे। लॉकडाउन के दौरान खुली हुई दुकान को जब पुलिस अधिकारियों का दल बल समेत बंद कराने पहुंचा तब एक जगह पर कुछ दुकानें खुली मिलने पर पुलिस वालों ने दुकानदार और पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात पर बहस हो गई । दुकानदारो का कहना था सरकार के दिशा निर्देश का बखुवी से पालन कर रहे हैं अभी दुकान बंद करने में एक घन्टा समय है इसके बाद पुलिस वालों ने उस दिव्यांग दुकानदार को पहले जमकर पीटा और फिर उसे थाना प्रभारी द्वारा जूतों से मारा गया । यह दृश्य देखकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है और दोषी पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ यहां के लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं । यह पूरी घटना दिघवारा थाना क्षेत्र के सितलपुर बाजार स्थित सितलपुर स्टेट बैंक परिसर के पास अवस्थित दुकान की है जहां लॉक डाउन के अवसर पर खुली दुकानों को बंद करवाने पहुँचे दिघवारा अंचल अधिकारी एवं दिघवारा थनाध्यक्ष दिनेस कुमार दास का है।
प्रशासन के करवाई का विरोध जताने पर उक्त दिव्यांग दुकानदार को जहां पुलिस ने घसीटा वही थानाध्यक्ष ने पैर से फुटबॉल की तरह किक मारते दिखाई दिए।वही इस घटना के बाद प्रसासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है।दिव्यांग दुकानदार के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार और प्रसासन के लोगो द्वारा की गई इस अमानवीय हरकक्त का घोर निंदा हो रहा है। लोग इस घटना के वीडियो व फ़ोटो को देख कर दिव्यांग से दुर्व्यहार के दोषीयों पर उचित करवाई की मांग कर रहे है। अगर इस तरह से कोई भी पुलिस हरकतें करती हैं तो वह दिन दूर नही जब जनता के नजरे से पुलिस गिर जायेगी तब प्रशासन को विधि व्यवस्था सँभालने में काफी परेशानी होगी ।
वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई:
उक्त मामले का वीडियो वायरल होने पर सारण एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।निलंबित थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दास बताये गए हैं।