
मांझी(सारण)। गुरुवार को मांझी के राम घाट पर प्रस्तावित चेजिंग रूम के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारम्भ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर ओझा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधायक विजय शंकर दुबे की अनुशंसा से लगभग 14 लाख रुपये की लागत से छोटे छोटे आठ चेंजिंग रूम तथा बाथरूम युक्त दो शौचालय का निर्माण कराया जाएगा ताकि स्नान के उपरांत महिलाओं को कपड़े बदलने में सहूलियत हो सके। उन्होंने बताया कि वर्षों से स्नानार्थियों द्वारा राम घाट पर चेंजिंग रूम के निर्माण की मांग की जा रही थी। लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पर विधायक श्री दुबे ने विधायक कोष से इसके निर्माण का निर्णय लिया। मौके पर मौजूद जेई माधव कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास विभाग द्वारा लगभग छह सौ वर्गफुट में उक्त चेंजिंग रूम का निर्माण किया जाएगा। कार्यारम्भ के अवसर पर संत राम सेवक दास साधु दुबे अजय सिंह चंदन मिश्रा मोहन गिरी सच्चिदानंद भारती गोपाल शर्मा तथा सुकदेव यादव आदि भी मौजूद थे।




Recent Comments