दरौली में भीषण डाका, डकैतों की गोली से तीन घायल
दरौली (सिवान) : थाना क्षेत्र के रामपुर सरेया गांव में गुरुवार की शाम 20 की संख्या
में लाठी-डंडे एवं हथियार से लैस डकैत राजकिशोर वर्मा हो आ धमके और
घर के महिला-पुरुषों को बंधक बनाक जेवर एवं नकदी सहित साढ़े छह लाख रुपए
की संपत्ति लूट कर चलते बने। घटना गुरुवार की देर शाम 9.30 बजे की बताई जा रही है।
डकैती के दौरान जब गांव के ग्रामीण विरोध में डकैतों का घेराव शुरू किया तो डकैतों
द्वारा हथियार से फायर कर दिया गया। गोली लगने से दो युवक अविनाश कुमार एवं
शरद सैनी घायल हो गए। घायलों को दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
वहां से घायलों की स्थिति होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं अविनाश कुमार की भी गंभीर स्थिति होने के कारण सिवान से पटना
पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डकैती की सूचना पर दरौली, मैरवा एवं गुठनी थाने की
पुलिस पहुंचती तब तक डकैत फरार हो चुके थे।
सूचना मिलते ही एसपी नवीनचंद्र झा रात में ही रामपुर सरेया गांव पहुंच
घटना की जानकारी ली।
मिली जानकारी क अनुसार गुरुवार की देर शाम करीब 9.30 बजे 20 की संख्या
डकैत रामपुर सरेया गांव निवासी राजकिशोर वर्मा के घर पहुंचे। इसमें 10 की
संख्या में डकैत बाहर खड़े हो गए एवं 10 घर के अंदर प्रवेश
कर गए। उस वक्त बरामदे में बैठे घर के मुखिया राजकिशोर वर्मा पड़ोसी के
यहां बरात में आए दो परिचित को खाना खिला रहे थे, तभी डकैत उनको एवं उनके परिचितों
को मारने-पीटने लगे। इस दौरान राज किशोर वर्मा के गले से सोने का चेन छीन लिया।
उसके बाद राजकिशोर वर्मा को बरामदे के बगल के कमरा में बंद कर दिया और
घर में घूस सभी महिलाओं को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर कमरे में बंद कर दिया।
डकैतों ने घर में राज किशोर वर्मा के तीन पुत्रों को भी लाठी-डंडे से मारपीट कर
बाथरूम में बंद कर दिया तथा घर के सभी कमरों की बारी-बारी से गोदरेज का
अलमीरा, ट्रंक, बक्सा, ब्रीफकेस सभी तोड़ कर उसमें जेवर एवं नकदी लूटकर
पीछे के दरवाजे से निकल फरार हो गए। डकैतों करीब एक घंटे तक लूटपाट किए।
इस डकैती की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। बुजुर्गों का कहना है कि
इस तरह की डकैती कभी नहीं देखी गई है। घर के मुखिया राजकिशोर वर्मा द्वारा
अज्ञात डकैतों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।
—




Recent Comments