आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में चली ईट पत्थर, एक दर्जन से अधिक घायल
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन बंगरा टोला गांव
शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इसी गांव के कुरैशी मोहल्ला के
सैकड़ों लोग अपने-अपने हाथों में हथियार लेकर बंगरा टोला बाजार स्थित नजबुल्लाह अंसारी के घर
पर धावा बोल दिया और तोड़ फोड़ करते हुए परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया।
घायलों में आजाद अंसारी, खुसबुन खातून, अमीर अंसारी, बाबुदीन अंसारी, नेयाज अहमद,
आयशा खातून, नौशाद मसूरी, नासिर हुसैन, मोमताज अंसारी, बाबू हसन एवं कुरैशा खातून
शामिल हैं। यह देख जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो बाजार पर अवस्थित मखदुम हार्डवेयर
में पहुच कर संचालक नजम अहमद के साथ मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ तथा लूटपाट की।
दुकानदार नजम अहमद ने बताया कि मैं अपने ट्रैक्टर पर 50 बोरी तथा रॉड लादकर
चौकी हसन पंचायत के मुखिया सुनैना देवी के यहां भेज रहा था तभी सैकड़ों
की संख्या में शरारती तत्वों कुरैशी मोहल्ला के पास मेरे ट्रैक्टर को रोक कर उस पर लदे
सीमेंट तथा रॉड को लूट लिया तथा ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की। इससे
ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से
इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घायल नजबुल्लाह अंसारी ने स्थानीय
थाना में आवेदन देकर चौकी हसन कुरैशी मोहल्ला निवासी मुस्तफा कुरैशी, इस्लाम कुरैसी,
मनान कुरैशी, सरपंच करीम कुरैसी, हामिद कुरैशी, बसर कुरैसी, अलियर कुरैशी समेत
एक सौ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दी है। वहीं हार्डवेयर के
संचालक नजम अहमद ने थाने में आवेदन देकर नकद एक लाख नकद तथा
पांच लाख रुपए की संपत्ति नुकसान होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
—




Recent Comments