सारण किसान श्री से सम्मानित मदन सिंह ने टीम को किया रवाना

मशरक (सारण) 6 वी बिहार राज्य जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 16 सदस्यीय सारण टीम मशरक शिव भवानी पेट्रोलियम से रवाना हुई।
बेगूसराय में 1 से 3 जनवरी तक आयोजित बिहार राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सारण टीम को सारण किसान श्री से सम्मानित किसान व्यवसायी मदन सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए मदन सिंह ने कहा कि कोरोनाकाल से जूझते हुए सारण टीम से खेलते हुए ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे इसकी पूरी संभावना है । मौके पर उपस्थित सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा हैंडबॉल में सारण के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाते आ रहे है । बनियापुर के संत जलेश्वर एकेडमी में आयोजित सारण जोनल प्रतियोगिता में विजेता बन सारण टीम राज्य प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की है। मौके पर प्रखण्ड उप प्रमुख पति साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, समाजसेवी राजेश तिवारी , रंजीत सिंह, रामजी साह , लालबाबू सिंह सहित अन्य थे। जिला हैंडबॉल सचिव सह मुख्य प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि 16 सदस्यीय सारण टीम में राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह , अभिषेक कुमार सिंह तकनीकी पदाधिकारी जबकि नारायण कुमार -कप्तान, राजा कुमार , नितेश कुमार ,आदित्य कुमार , ऋषिराज शर्मा , रवि कुमार , अमित कुमार, रविकांत सिंह , बबलू पंडित – (सभी मशरक), मुकेश कुमार , अनीस कुमार ठाकुर , चुन्नू कुमार लौवा कला, बनियापुर आकाश कुमार टीम मैनेजर तथा राहुल कुमार प्रशिक्षक है।




Recent Comments