पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मे चला मोदी लहर ,अमित-मोदी की जोड़ी को मिल रहा है बधाईयों का तांता
▶सारण के भी भाजपा मे जश्न का माहौल
#मनोकामना सिंह की रिपोर्ट

छपरा /सारण
पूर्वोतर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आने के बाद शनिवार दोपहर बाद पूरे जिले के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है । जहां तहां भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाइयां खिला अपनी हर्ष जता रहे है । वही जीत का श्रेय अमित-मोदी की बेमिसाल जोड़ी को देते भी नहीं थकते है ।

ज्ञात हो पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में भाजपा प्रचंड बहुमत लाकर लेफ्ट की किला को फतह कर दिया है । जबकि नगालैंड मे भी भाजपा गठबन्धन को साधारण बहुमत मिला दिख रहा है , वहीं मेघालय में भी सहयोगियो को साथ देकर भाजपा की भागीदारी वाली सरकार बनाने की कोशिशे जारी है ।

पूर्वोतर के राज्यों में जीत की बधाइयाँ देने मे सारण से भी तांता लगा हुआ है । भाजपा के वरीय नेता आनंद शंकर , मनोज कुमार सिंह , भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राकेश कुमार सिंह , सांसद प्रतिनिधि ई .सतेयेंद्र सिंह गंगा प्रकोष्ठ के अशोक प्र. सहित अन्य ने भी प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह , आर एस एस से भाजपा में आये रणनीतिकार साबित हो रहे राम माधव के साथ चुनाव में लगे स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी , पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को बधाई संदेश दिया है ।




Recent Comments