दरियापुर(सारण)थाना क्षेत्र के परीक्षण चौक से दक्षिण आर्यन आईटीआई के सामने सितलपुर परसा पथ पर अज्ञात वाहन के द्वारा ठोकर लगने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाइक से सितलपुर की ओर से दरियापुर की तरफ आ रहा था।जैसे ही आर्यन आईटीआई के समीप पहुचा तब तक परसा की ओर से जा रही अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया जिससे युवक की मौत हो गई।युवक सर में हेल्मेट लगाए हुए था जो चिपटा हो गया था।शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि वाहन उसके सर पर चढ़कर गुजरा हो।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर थाने लाया।समाचार लिखे जाने तक मृतक की पह्चान नही हो सकी थी।पुलिस शव का पह्चान कराने में जुटी थी।
अगर स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का माने तो युवक हाजीपुर का रहने वाला था जो पानी के पाइप में लगने वाले टोटी बेचने का काम करता था।