
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट.
फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया मे नही रहे, मिली जानकारी के अनुसार एक्टर सुशांत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने आवास पर उन्होंने फांसी लगा ली. सुशांत की आत्महत्या के का अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है | सुशांत के आत्महत्या की जानकारी उनके नौकर ने पुलिस को दी | सुशांत पटना के ही रहने वाले थे |
विधायक नीरज कुमार बबलू के भाइ थे सुशांत सिंह राजपूत। पूर्णिया के गांव बड़हरा कोठी के मलडीहा के रहने वाले थे।
2002 तक पटना के रिजर्व बैंक कॉलोनी में रहे।
AIEEE एक्जाम में पूरे देश मे 7 वा स्थान प्राप्त किया। उस साल कुल 11 इंजीनियरिंग एक्जाम पास किया। इंडियन स्कूल ऑफ माइंस में भी सेलेक्शन हुआ था।
दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया और इंजीनियरिंग ड्राप आउट हुए तीसरे साल में फिल्मों के लिए।
4 बहने हैं।
डांस से अपने फिल्मी करियर शुरू करनेवाले एक्टर सुशांत का टीवी पर उनका पहला सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ था | इसके बाद ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से उन्हें शोहरत मिली | वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए |




Recent Comments