मांझी। स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण रविवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में शामिल 35 प्रवासी मजदूरों को”मृदा परीक्षण एवं उर्वरक अनुशंसा” विषय पर गहन जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षण के निदेशक मृदा वैज्ञानिक डॉ. कन्हैया लाल रेगर ने मृदा परीक्षण के उद्देश्य,नमूना लेने की विधियों,लाभ एवं मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों की संतुलित मात्रा के उपयोग की जानकारी दी। प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रायोगिक तौर पर मिनी सॉयल टेस्ट किट से मिट्टी के नमूना का परीक्षण भी किया गया। समापन समारोह के दौरान सभी प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वयक डॉ. अभय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रवासी मजदूर वैज्ञानिक तरीके से खेती कर बढिया पैदावार ले सकते हैं और खुद को आत्म-निर्भर बना सकते हैं। डॉ. सौरभ शंकर पटेल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
–/-