
मढ़ौरा(सारण)। भाजपा का ही होगा मुख्यमंत्री, बिहार फर्स्ट- बिहारी फर्स्ट के सन्देश को लेकर मढौरा के लोजपा प्रत्याशी विनय सिह ने जन सम्पर्क अभियान चलाया।लोजपा प्रत्याशी विनय सिह ने गौरा, विष्णुपुरा, शारदा राय के टोला, नगरा, खैरा, गोपालपुर, ककढिया, डुमरी आदि जगहों पैदल मार्च करते हुए लोगो के सामने पार्टी की मिशन रखते हुए कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विकास के मुद्दे पर बिहार में जदयू के साथ नाता तोड़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का मानना है कि 15 साल के शासनकाल में बिहार का विकास नही हो पाया है और मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार अक्षम है । ऐसे में बिहार फर्स्ट- बिहारी फर्स्ट के स्लोगन के साथ बिहार में अपनी अलग चुनाव का शुभारम्भ किया है। जिससे आमलोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है । लोग दल और जाति से ऊपर उठकर लोजपा के पक्ष में गोलबंद हो रहे है । दलित और पिछड़ों के साथ आम लोग भी लोजपा भाजपा की सरकार बिहार में देखना चाहते है। जिसे लेकर लोगो मे अभूतपूर्व उत्साह है। कई जगहों पर युवाओ की टोली द्वारा गर्मजोशी से विनय का स्वागत किया गया। वही युवाओं के समर्थन से उत्साहित विनय सिंह ने कहा की युवाओं का समर्थन ही जीत की नींव है। जब जब-जब युवाओ ने मिलकर कदम बढ़ाया है तब तब इतिहास बदली है। निश्चित ही अब मढौरा की इतिहास बदलेगी। इस जनसम्पर्क के दौरान उदय सिंह, हरेंद्र सिंह, रामजीवन राम, शैलेश राम, मिथलेश सिंह, संजय साह, दीपक मांझी, मालिक प्रसाद यादव सहित अन्य लोग थे।




Recent Comments