•असहायों का मदद करना है सच्चा धर्म- संगम बाबा

तरैया(सारण). सोमवार को स्थानीय प्रखंड के माधोपुर पंचायत के माधोपुर बड़ा गांव में मुखिया संगम बाबा द्वारा असहायों व जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। क्षेत्र के असहाय व जरूरतमंद परिवारों के बीच 25 – 25 किलो आटा का पैकेट सैकड़ो जरूरतमंदों को वितरण किया गया। मुखिया संगम बाबा ने कहा कि इस कोरोना महामारी की संकट में मजदूर वर्ग के लोगों के बीच खाने-पीने को लेकर स्थिति बिगड़ती जा रही है । राज्य के बाहर से मेहनत मजदूरी करने वाले मजदूर अपना रोजी-रोजगार को छोड़कर घर आकर बैठे है। यहां भी जो दैनिक मजदूर हैं उसके परिवार की संख्या बढ जाने से और सभी काम-धंधे बंद होने के चलते आमदानी के सारे रास्ते बंद हो गये हैं । जिसके कारण घर में दाल सब्जी, बच्चे-बूढों का दवा-दूध के खर्चे रोजाना हैं । इस विकट परिस्थिति में मजदूर – असहायों के लिये परिवार को चलाना कठिन होता जा रहा है । मुखिया संगम बाबा ने साधन संपन्न लोगों से आग्रह किया कि वे भी इस संकट की घड़ी में आगे आएं व जरूरतमंदों की मदद करें । मौके पर सरपंच बिट्टू राय, सोनू यादव, सचिन कुमार, ब्रजेश कुमार, अमलेश यादव, धीरज सिंह, अजीत, विपुल, रंजन, रवि समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।