मांझी। दाउदपुर- दुमदुमा में मंगलवार को मांझी प्रखंड के खाद-बीज दुकानदारों की एक अहम बैठक हुई। जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में सर्व-सम्मति से विशाल फर्टिलाइजर के संचालक अरुण कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह को मांझी खाद-बीज दुकानदार संघ का अध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश को सचिव व दिलीप कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान किसानों को समय से उचित दाम पर खाद, बीज व कीटनाशक दवा आदि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। बैठक में बबन प्रसाद, श्रीकांत प्रसाद, टुनटुन गिरि, शंकर राय, कृष्णा तिवारी, शिव बालक प्रसाद, सुदामा प्रसाद, सुनिल सिंह आदि मौजूद थे।