पोखरेरा गांव के पोखर से हटा आंशिक अतिक्रमण,लोगो ने सीओ से मांगी दो दिनों की मोहलत

तरैया।(19.12.2019) :
जल जीवन हरीयाली कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड में सरकारी जलखरो की खोज प्रशाशन ने शुरू कर दी है।प्रखण्ड के पोखरेरा में सरकारी पोखरे से अतिक्रमण हटवाने की पहल तरैया अंचल कार्यालय द्वारा किया जा रहा है।बुधवार को सीओ वीरेन्द्र मोहन अपने अंचल कर्मियो व थानाध्यक्ष राजेश कुमार को लेकर 50 बीएमपी महिला व पुरुष जवानों के साथ पोखरे से अतिक्रमण हटवाने पोखरेरा पहुँचे।जहाँ सरकारी पोखरे के 03 बीघा 07 कट्ठा जमीन के लगभग 02 बीघा जमीन पर 42 परिवारों का अतिक्रमण है।इन 42 परिवारों के एक दर्जन परिवार ऐसे है जिन्होंने सरकारी पोखरे के जमीन पर पक्का मकान बना लिया है।शेष लोगो का झोपड़ी,नाद,खुटा,बेढी, शौचालय व दलान है।सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ घूमकर सभी परिवारों को पहले समझाया कि यह सरकारी पोखरा है।जिसे जल संसाधन विभाग ले लिया है।आप लोग पोखरे के जमीन को खाली कर दीजिए।लेकिन किसी ने सीओ की एक न सुनी और कोई अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हुआ।फिर सीओ ने जेसीबी मंगवाया और अतिक्रमण हटवाने के लिए जेसीबी को निर्देश दिया तो सभी अतिक्रमणकारी परिवार स्वतः अपना-अपना नाद,बेढी,झोपड़ी वगैरह हटाने लगे और बोले कि हुजूर मेरा घर मत तोड़िए दो दिनों का समय दीजिए हमलोग खुद अपना झोपड़ी मकान हटवा लेंगे।सीओ ने बताया कि 42 परिवार के लोग सरकारी पोखरे के जमीन को अतिक्रमण किए हुए है।जिन्हें 20 सितम्बर को नोटिस दी गयी है।18 अक्टूबर को भूमि मापन करवाया गया।फिर भी लोग पोखरे से अतिक्रमण नहीं हटा रहे है।तो अब प्रशाशन को लोगो से शक्ति से पेश आकर अतिक्रमण हटवाने का कार्य करना पड़ेगा।आज अस्थायी अतिक्रमण हटवा लिया गया है।पोखरे से आंशिक अतिक्रमण अब हट गया है।अब जो पक्का मकान है गृह स्वामी के निवेदन पर उन्हें दो दिनों की मोहलत दी गयी है।अगर शेष लोग दो दिनों में अतिम्रण नहीं हटवाएंगे तो उसे प्रसाशन द्वारा ध्वस्त कर अतिक्रमण हटवाया जायेगा।

विधायक ने कहा 42 भूमिहीनो को आयेगी पुनर्वास की समस्या
विधायक मुद्रिका प्रसाद राय राय ने कहा कि जल जीवन हरियाली सरकार का एक अच्छा कार्यक्रम है लेकिन पोखरेरा के 42 भूमिहीन परिवारों के समक्ष पुनर्वास की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।इसलिए इसमें सरकार को पीड़ित परिवारों को कुछ समय देना चाहिए। विधायक से कहा कि पोखरे की रकबा 02 बीघा 09 कट्ठा है।लेकिन लगभग 150 वर्षो से पोखरे के किनारे 42 परिवार लगभग 10 कट्ठा में बस गए है।जो भूमिहीन है।उन्हें यहाँ से विस्थापित नही किया जाय।विधायक ने कहा कि हम प्रशाशन से मांग करते है कि सरकार 42 भूमिहीन परिवारों को विस्थापित नहीं करे।इनके समक्ष पुनर्वास की समस्या उत्पन्न हो जायेगी।आज सरकार भूमिहीनों के निवास के लिए जमीन दे रही ऐसे में इन्हें विस्थापित करना उचित नही है।सरकार खाली जमीनों को अपने कब्जे में लेकर तालाब का निर्माण करें।
42 परिवार जिन पर सरकारी पोखरा पर अतिक्रमण का जारी है नोटिस
पोखरेरा सरकारी पोखरे के किनारे सुरेंद्र राय,रामेश्वर राय,नागेंद्र राय,छोटाई राय,चईत राय, रमेश्वर राय, रामबालक राय,जय प्रकाश राय, भूटी राय, अभिनंदन राय, चन्देश्वर राय,श्री दत राय, साहेब राय, बीरेंद्र राय, अदालत राय, शिवजी राय, बिनेशर राय, योगेंद्र राय, मोहन राय,नागेंद्र राय, राजेन्द्र राय,प्रभुनाथ राय,भरत राय, काशीनाथ राय, रामजीत राय, रामपुकार राय, शिव कुमार राय,निहोरा राय, नागेंद्र राय,हाकिम राय,भूषण राय,प्रमोद राय, धर्मेन्द्र राय, मोहन राय, सुरेंद्र राय, कृष्णा राय,नरेश राय, दिनेश राय, राजेन्द्र राय, सूरज राय,बच्चा राय व राकेश राय का घर है।जिनपर अतिक्रमण का नोटिस जारी है।पूर्व मुखिया वीरबहादुर ने बताया कि ये परिवार नोटिस के आलोक में न्यायलय में गुहार लगाये है।इसलिए इन्हें थोड़ा वक्त मिलना चाहिए।




Recent Comments