भगवान बाज़ार व सोनपुर के थानाध्यक्ष बदले, पुलिस लाइन में भी नए सार्जेंट मेजर
दैनिक खोज खबर, छपरा
सारण एसपी हरकिशोर राय ने भगवान बाज़ार व सोनपुर के थानाध्यक्ष का तबादला किया है। अपनी दो वर्ष की समयावधि पुरी करने के कारण भगवान बाज़ार के थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार का तबादला सोनपुर कर दिया गया है। सुरेन्द्र कुमार सोनपुर के नए थानाध्यक्ष होंगे जबकि भगवान बाजार के नए थानाध्यक्ष देव कुमार को बनाया गया है।

वहीं सोनपुर के थानाध्यक्ष राम सिद्धेश्वर आजाद को सोनपुर से स्थानांतरित कर छपरा पुलिस केंद्र का सार्जेंट मेजर बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त रसूलपुर में नए थानाध्यक्ष के रूप में सुजीत कुमार दास जबकि जनता बाज़ार में राकेश रंजन की पोस्टिंग सारण एसपी ने की है।

इन सभी पुलिस अधिकारियों को शीघ्र अपने नए जगह पर योगदान करने का निर्देश सारण एसपी ने दिया है।