महिला को सुरक्षा दे ना सके वो सरकार निकम्मी है: हुसैन
महिलाओं पर बढ़ते अपराध के विरोध में निकाली रैली
फ़िरोज़ खान
कोटा 9 जून। देश भर में महिलाओं पर लगातार बढ़ते अपराध पर रोक लगाने व बिजनोर में चलती ट्रेन में महिला से बलात्कार करने वाले पर कार्यवाही की मांग को लेकर आज शुक्रवार को संयुक्त महासंघ की और से विरोध रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पार्षद मोहम्मद हुसैन ने बताया कि संयुक्त महासंघ के सैकड़ो कार्यकर्त्ता सर्किट हाउस से जमा होकर रैली के रूप में मोदी एवं योगी सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए कलेक्ट्री पहुँचे।
कलेक्ट्री पर हुसैन ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर में महिलाओं पर अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे है जिसे रोकने में केंद्र एवं भाजपा शासित राज्य सरकारें पूरी तरह विफल हो रही है जिसके चलते बिजनोर में चलती हुई ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल के जवान कमल शुक्ला द्वारा बलात्कार की घटना अंजाम दी गयी पर दोषी को सजा देने के बजाय केंद्र एवं राज्य सरकार पीड़ित महिला को ही बदनाम करने पर तुली है जो की निंदनीय है। सभा को राजकीय महाविद्यालय के पूर्व सचिव सय्यद आमीन अली,इमरान शेरखान,कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष करीम खान ने भी संबोधित किया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर बी०एल०मीणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर देश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिजनोर में महिला के साथ बलात्कार करने वाले दोषी को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की गयी।
इस मौके पर सददाम खान,आरिफ अंसारी,मुजफ्फर राईन,साहिब हुसैन सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




Recent Comments