
मकेर / कारगिल पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ी में अंग्रेजी शराब बेचते हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को भनक लगी की एक युवक द्वारा चोरी छिपे शराब बेच रहा है ।पुलिस गस्ती दल उक्त स्थल पर गयी तो देखा कि एक युवक बाइक के डिकी में अंग्रेजी शराब बेच रहा है उसकी तलासी ली गयी तो उसके पास से दर्जन भर शराब की बोतलें थी । उसे थाना लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया ,ततपश्चात पुलिस को उसने बताया कि मकेर माली टोला निवासी सुजीत कुमार पिता सत्यनारायण साह का पुत्र है ।उसके पास से कुल तेतीस शराब की बोतलें बरामदगी कर उसके विरोध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है इसके पूर्व भी एक ट्रक शराब बरामद करने में मकेर पुलिस को कामयाबी मिली थी ।




Recent Comments