तपन हत्याकांड में महिला आरोपित सहित तीन की गिरफ्तारी
#परवेज अख्तर /बड़हरिया (सिवान) : थाना कांड संख्या 227/18 में आरोपित फूलजहां बेगम को दारोगा अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। साथ ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। विदित हो कि गत बुधवार की रात हबीबपुर में निवासियों ने लाठी डंडे से पीट कर तपन राम की हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र हरेंद्र राम के बयान पर बड़हरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें 13 लोगों को नामजद किया गया है।इस मामले में पुलिस ने पूर्व में ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फूलजहां सहित तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
—




Recent Comments