गैस रिसाव से हुई जलसेना के जवान की मौत
परवेज अख्तर /सिसवन (सिवान) : सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर पंचायत के लेवाड़ी गांव निवासी चंदेश्वर साह का पुत्र और नेवी के जवान निकलेश (25) की मौत तीन दिन पहले गुजरात में ड्यूटी के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से दम घुटने से हो गई। निकलेश के पिता की मौत पहले ही हो चुकी हैं। तीन भाईयों एवं एक बहन में सबसे छोटा निकलेश सभी का दुलारा था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। निकलेश के मंझले भाई राजू साह ने बताया कि
निकलेश हम सभी भाई बहनों से काफी प्यार करता था। वह गुजरात तट पर कार्यरत था। मां ने निकलेश की शादी के
लिए तरह-तरह के सपने संजोए थे जो अब टूट गया। इतना कहते ही राजू बिलख-बिलख कर रोने लगा। अब वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। निकलेश की मां अपने बेटे की मौत की खबर मिलते ही गुजरात के लिए रवाना हो गई है। शनिवार की देर रात तक निकलेश का शव आने की संभावना है।
———-




Recent Comments