डोरीगंज ( छपरा)

जिसकी एनडीआरएफ टीम के द्वारा शव की तलाश जारी है वही युवक के साथ स्नान करने आए उसके तीन अन्य साथियो को घाट पर मौजूद लोग किसी तरह बचाने मे कामयाब रहे जबकि चौथा युवक पानी मे बहता अचानक गुम हो गया

वही इस सबंध मे डोरीगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि लापता युवक सीमावर्ती भोजपुर जिले के कोईलवर थानाक्षेत्र के राजापुर गाँव निवासी उपेन्द्र सिह का 20 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार बताया जाता है जिसकी पुलिस प्रशासन की निगरानी मे एनडीआरएफ की टीम के द्वारा मोटर वोट से लगातार शव की तलाश की जा रही है

वही सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार चारो युवक सुबह कोईलवर से दौड़ते हुए छपरा डोरीगंज पहुचे थे जहाँ बंगाली बाबा घाट पर स्नान के बाद घर लौटने के फैसला किया जिसके दौरान उफनाई गंगा नदी के तेज बहाव मे आकर एक युवक डूबने लगा जिसे बचाने की कोशिश मे उसके तीन अन्य साथी भी पानी की तेज धारा की चपेट मे आकर डूबने लगे जिन्हे घाट पर मौजूद स्थानीय लोगो की तत्परता से तीन युवको को किसी तरह बचा लिया गया जबकि चौथा युवक गोलू पानी की तेज थारा के बहाव मे अचानक गुम हो गया

जिसकी सूचना मिलते ही कोईलवर से पहुचे परिजनो के साथ घाट पर लोगो की भारी भीड़ जमा थी जिसके दौरान एनडीआरएफ टीम के द्वारा लापता युवक के शव की तलाश जारी था मौके पर गोताखोरो की टीम के साथ सदर सीओ सत्येंद्र सिंह सक्रिय रुप से लगातार घटनास्थल पर बने रहे