डोरीगंज मे बोलेरों से 192 बोतल अंग्रेज़ी शराब बरामद , एक गिरफ्तार-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
स्थानीय थानाक्षेत्र के आरा छपरा पुल से पुलिस ने एक बोलेरों से 192 बोतल अंग्रेज़ी शराब बरामद किया है साथ मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गुप्त सुचना मिली की एक बोलेरों से छपरा की तरफ अंग्रेजी शराब ले जाया जा रहा है जिसके बाद एस आई अम्बिका प्रसाद मंडल एवं अन्य पुलिस बल के साथ मिलकर उस बोलेरों को पीछा किया गया । पुलिस द्वारा पिछा करता देख बोलेरों चालक ने गाड़ी आरा छपरा पुल की तरफ लेकर भागने लगा और कुछ दुर आगे जाकर चालक पुल पर ही गाड़ी को छोड़ फरार हो गया ।
जिसके बाद बोलेरों को जप्त कर लिया गया है और गाड़ी से 375 एमएल की192 पीस ( 72 लीटर ) अंग्रेज़ी शराब जो कार्टून मे पैक करके बोरे मे रखा हुआ था को जप्त कर लिया गया साथ ही मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो मुफ्फसील थाना क्षेत्र के मगाईडीह गाँव निवासी विवेकानन्द राय बताया जाता है ।
उसने बताया की शराब को हमलोग छपरा लेकर जा रहे थे ।