
बड़ागोपाल स्टेशन पर कुछ यात्रियों ने की स्टेशन मास्टर के साथ धक्कामुक्की ,तोड़फोड़ -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
छपरा सोनपुर रेलखण्ड के बड़ागोपाल स्टेशन पर कुछ यात्रियों द्वारा स्टेशन मास्टर एवं स्टेशन के एसटीडीए के साथ धक्का मुक्की , गाली गलौज करने एवं अन्दर घुस तोड़ फोड़ करने का मामला सामने आया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर मे कुछ यात्री स्टेशन मास्टर के कक्ष मे घुसकर छपरा से सोनपुर जाने वाली पैसेन्जर के बारे मे पुछने लगे की गाड़ी कहाँ है । स्टेशन मास्टर ने बताया की ट्रेन अभी छपरा ग्रामीण स्टेशन पर रुकी हुई है जिसके बाद यात्रियों ने दबाव बनाया की जल्द ट्रेन मंगवाइए हमे सोनपुर जाना है ।
कुछ समय बाद जब ट्रेन आने की सुचना मिली तो वही यात्री फिर टिकट काउंटर खाली होने के बावजूद अन्दर घुस टिकट मांगने लगे जिसके बाद स्टेशन के एसटीडीए विपिन बिहारी रमन ने कहा की काउंटर खाली है आपलोग काउंटर से टिकट लिजिए जिसके बाद वे लोग धक्का मुक्की एवं गाली गलौज करने लगे और तोड़फोड़ करने लगे कक्ष मे मौजुद टिकट प्रिंटर मशीन , की बोड , यु टी एस मॉनिटर , चार युटीएस टिकट तोड़ दिए ।
घटना की सुचना पर पहुँचे रेलवे कमर्शियल विभाग के टी आई ए अनिल कुमार सिंह , डी सी आई यशवन्त सिंह एवं जी आर पी ने स्टेशन मास्टर मु सलीम अंसारी एवं स्टेशन एसटीडीए विपिन बिहारी रमन का ब्यान दर्ज किया ।
समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी ।




Recent Comments