सारण: ‘दहेज से करो परहेज’ नुक्कड़ नाटक का विद्यालय में मंचन
मढौरा (सारण)

स्थानीय आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन के लिये कला जत्था द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया । सोमवार को विद्यालय परिसर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण कला जत्था द्बारा दहेज से करो परहेज नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी । नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया गया । नाटक मंचन का मुख्य उदेश्य सरकार द्वारा दहेज और बाल विवाह प्रथा के उन्मूलन के लिये आम लोगों के साथ छात्र -छात्राओं को प्रेरित करना है । सरकार इसके लिये प्रदेश में नुक्कड़ नाटक सहित कई अभियान चला रहा है । इसी कड़ी में 21 जनवरी को मानव शृंखला बनना भी प्रस्तावित है । जिसमे राज्य में अधिक से अधिक लोगों की सहभगिता सुनिश्चित करने के लिये प्रशासनिक स्तर पर कई टीम बन रही है । सभी को अलग अलग जिम्मेवारी सौंप रिपोर्ट तलब के काम में हर जिले के उच्चाधिकारी कार्य भी शुरू कर दिये है । पिछले वर्ष भी शराब बंदी के समर्थन में बिहार के लोगों ने रिकार्डतोड़ मानव शृंखला बनायी थी । जिससे बिहार सरकार उत्साहित है की इस बार भी दहेज और बाल विवाह जैसे समाजिक कुरीतियों के खिलाफ इस बार भी लोग एकजुटता दिखायेंगे। नुक्कड़ नाटक के प्रस्तुति में कला जत्था के विजय राज़लक्ष्मी , नीलम कुमारी , महेश राम , वकील बैठा , अनिल कुमार, श्याम कुमार गुप्ता सहित अन्य ने अपनी दमदार प्रस्तुति पेश किया । इस मौके पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह , के आर पी संदीप कुमार , प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक गुड़िया कुमारी के साथ ही सैकड़ो छात्र और छात्राओं की उपस्थिति थी ।




Recent Comments