डोरीगंज-
स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा छपरा पुल के उत्तरी छोड़ झंगा चौक के पास एक बालु लदी ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना जिले के विहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली गाँव निवासी 30 वर्षीय रितेश कुमार किसी काम से छपरा की तरफ जा रहा था तभी आरा छपरा पुल के उत्तरी छोड़ झंगा चौक के पास पिछे से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को पिछे से ठोकर मार दी और बाइक को घसिटते हुए कुछ दुर तक ले गया । बाइक ट्रक मे फंस गयी थी । कुछ दुर घसिटने के बाद चालक ट्रक को वही छोड़कर फरार हो गया ।
सुचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया ।
युवक के पॉकेट मे मिले आई कार्ड से उसकी पहचान हुई है।




Recent Comments