आधार कार्ड बनाने का काम दूसरे दिन भी ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

#परवेज अख्तर/सिवान;

दारौदा : प्रखंड मुख्यालय पर आधार कार्ड बनाने व सुधार के लिए चल रहा काउंटर दो दिनों से ठप होने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकरियो का कहना था कि बुधवार और गुरुवार को बिजली गायब है। यहाँ न जनरेटर की व्यवस्था है, न बैट्री इनवर्टर की व्यवस्था है। यहाँ कोई भी काम नही हो रहा है। पूरे दिन हमलोग बैठकर वापस लौट जा रहे है। यहाँ कोई सुनने वाला भी नही है। बीडीओ ने कहा कि विभागीय आदेश के तहत जनरेटर की सुविधा बंद कर दी गई है। इस स्थिति में आवेदक को बिजली आने का ही इंतजार करना होगा।
…………………………………………….