प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार सिंह की प्रथमपुण्य तिथि पर श्रधांजलि सभा का आयोजन

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/बिहारशरीफ- समाजसेवी प्रो डॉ विनोद कुमार सिंह की प्रथमपुण्यतिथि पर समाजसेवियों ने श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन बिहारशरीफ के मथुरिया मोहल्ले में किया गया। इस अवसर पर स्व सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। प्रो विनोद के बड़े पुत्र नीरज कुमार सिंह ने आये हुए अतिथियो का स्वागत किया, जबकि छोटे पुत्र कुणाल कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे अपने पिता के बताये रास्ते पर चलकर अभी पार्ल्यामेंट में जॉब करते हुये भी परिवार व् समाज से हमेशा जुड़े रहें है।प्रो विनोद सामाजिक संगठन मगध समाज कल्याण प्रतिष्ठान के संरक्षक रहें साथ ही श्री बिहार धर्मशाला कमिटी के नये कमिटी बनाने में अहम भूमिका की भी निर्वहन किया। इस अवसर पर, अनुप्रिया सिंह,चुलबुल सिंह, कुमुद रंजन सिंह,अरुण कुमार सिंह,विद्याभूषण पांडेय,रंजीत कुमार सिंह,रत्नेश सिंह,सुखीचन्द प्रसाद,अभय सिंह,ललित मिश्रा,हरेंद्र प्रसाद यादव,रवि रंजन सिंह,शशिभूषण सिंह, मुजफ्फर जमाल सहित कई लोगो ने अपनी बातों को रखते हुई, उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही।