डीपीटी की बैठक में अनुपस्थित 37एचएम पर शो-कॉज

तरैया (सरन)

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा सारण के निर्देश पर प्रखण्ड के कन्या मध्य विद्यालय में डीपीटी के लिए बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया।जिसमें प्रखण्ड के 37 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भाग नहीं लिया।जिन पर विभाग ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।जिसमें संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर करवाई करते हुए एक दिन का वेतन स्थगित करने की बात कही गयी है।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा सारण के द्वारा प्राधिकृत प्रशिक्षक अनीश कुमार सिंह उर्फ राहुल के द्वारा सभी शिक्षको को डीबीटी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया और बताया गया कि 15 दिसम्बर 2019 के पूर्व लाभुक आधारित योजनाओं हेतु सभी छात्र/छात्राओं का ऑनलाइन इंट्री कर देनी है। साथ ही साथ वित्तीय वर्ष 2017-18 में परिभ्रमण योजना की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी 15 दिसम्बर के पूर्व जमा करना है।ज्ञातव्य हो कि शिक्षा विभाग द्वारा संचालित लाभुक आधारित योजनाओं की राशि केन्द्रीयकृत रूप से सीधे लाभुकों के खाते में अंतरित(डीबीटी)करने हेतु लाभुकों से संबंधित आँकड़े की ऑन लाईन इंट्री 30 नम्बर तक पूर्ण करने का निर्देश मिला था।उक्त तिथि को बढ़ाकर 15 दिसम्बर कर दिया गया।अब नई निर्धारित तिथि के पूर्व सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के आँकड़े ऑन लाईन इंट्री कर देनी है।जिसके लिए एचएम को ट्रेनिंग दी गयी।बैठक सह प्रशिक्षण में डीटीओ सत्येन्द्र सिंह,एचएम बबन सहनी,नवल किशोर यादव,समन्वयक संजय सिंह,संजीव कुमार सिंह,मुन्ना प्रसाद,पवन प्रताप सिंह,कौशल कुमार सिंह,राजेश राय व अन्य मौजूद थे।