बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत

कोपा(सारण)। छपरा सीवान मेन रोड एनएच 531 पर बसडिला गांव के समीप बाइक और बस में जोड़दार टक्कर बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक की पहचान रामनगर चौखरा गांव निवासी स्व कृष्ण सिंह के 22 वर्षीय पुत्र नीतिश कुमार , तथा बिजेंद्र सिंह के 24वर्षीय पुत्र अनीश कुमार सिंह बताया गया। घटना के बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया।वहीं दुर्घटना होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।