Θ बेतिया – केरल में हो रही वामपंथी और जेहादी हिंसा की हो एनआईए जांच: धनरंजन कुमार गुड्डू

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने केरल में शुक्रवार को कट्टरपंथी इस्लामीक जिहादी तत्वों के द्वारा मारे गए अभाविप के कार्यकर्ता के विरोध में केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन का आज पुतला दहन हरिवाटिका चौक पर किया गया।जिसका नेतृत्व नगर मंत्री राजन कुमार व नगर सहमंत्री अभिषेक कुमार यदुवंशी संयुक्त रूप से कर रहे थे।
          अभाविप चम्पारण विभाग के संयोजक धंरंजन कुमार गुड्डू ने कहा कि वर्तमान में केरल की सरकार आतंक पुरे राज्य में फैला रखा है।वहा की जिहादी तत्वों ने राष्ट्रवादी युवा कि दर्दनाक हत्त्या कर पुरे राज्य मे हिंसा फ़ैलाने की साजिश की।विदित हो की दो दिन पहले इस्लामिक जिहादी तत्त्वो ने कण्णूर के आईटीआई काक्क्यानाड के अभाविप इकाई के सदस्य श्यामा मुखर्जी की बाइक का पीछा कर उन पर धारदार हथियार से हमला करके मार दिया।नगर मंत्री राजन कुमार ने कहा कि केरल वर्तमान में इस्लामिक संगठन का केंद्र बनते जा रहा है। आये दिन हमारे राष्ट्रवादी विचारधारा वाले कार्यकर्ताओ की केरल में निर्मम हत्त्या की जा रही है।वहा के मुख्यमंत्री राष्ट्रद्रोहियो के साथ मिले हुए है। नकाबपोस गुंडों द्वारा केरल की कन्नूर में यह कोई पहली घटना नही है।वामपंथी यहां लगातार हिंसा और अत्याचार करते रहे हैं। और अपनी विपरीत विचारधारा को हिंसा से दबाने का प्रयास करते रहे हैं।
            नगर सहमंत्री अभिषेक कुमार यदुवंशी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से केरल में वामपंथी सरकार की समर्थन से  जेहादी तत्त्वो की हिंसा भी बढ़ती जा रही है।इसी तरह 2002 में बीस वर्षीय अभाविप के सदस्य विशाल की हत्या उसकी कॉलेज गेट पर ही इन्हीं जिहादी तत्त्वो द्वारा कर दी गई थी।लेकिन मौजूदा वामपंथी सरकार वहा के इश्लामिक संघठनो को बढ़ावा दे रहा हैwt
इस घटना पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने मौजूदा केरल सरकार के खिलाफ गहरा रोश वेयक्त किया।मौके पर संतोष कुमार,दीपक कुमार,बिक्कु ,गुड्डू,सुशिल कुमार,नितीश प्रसाद,शशिभूषण तिवारी,भरतभूषण तिवारी,रमाकांत प्रसाद,मुरारी पाठक,लड्डू,गोपाल सिंह,गोलू,पिंटू,चन्दन,आशीष कुमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ उपस्थित थे।