बेतिया – गौनाहा:– *मानव श्रृंखला को लेकर सीडीपीओ ने निकाली रैली*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड मुख्यालय मे 21 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए गुरूवार को सेविका व सहायिका ने निकाली रैली । रैली का नेतृत्व सीडीपीओ कुमारी राखी ने किया । रैली को संबोधित करते हुए सीडीपीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री के सपनों को सकार करने के लिए हमें एकजुट हो लोगो में जन जागरूकता लानी होगी । वही मौके पर बड़े बैनर के साथ सौकडो के संख्या में सेविका व सहायीका ने रैली निकाली । जो गौनाहा सीडीपीओ कार्यालय से गौनाहा थाना, बैंक, हॉस्पिटल, प्रखंड कार्यालय होते सीडीपीओ औफिस पहुंच समाप्त हुई ।
मौके पर वरीय प्रेरक बुद्धेश्वर प्रसाद, सेविका व सहायिका शामिल थे । शराब की भांति बाल विवाह, दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ने ठाना है कि बिहार को इस कोढ को जड़ से मिटाना है । विदित हो कि गौनाहा प्रखंड में 21 जनवरी को 31 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी जो प्रखंड मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर पचरूखीया चौक व प्रखंड मुख्यालय दोमाढ पंचायत होते हुऐ सहोदरा थाना से पिपरा तक 12 किलोमीटर लम्बी बनेगी ।




Recent Comments