
छपरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सोमवार को जगदम कॉलेज में कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नई इकाई की घोषणा की गई, जिसमें आयुष को कॉलेज अध्यक्ष तथा भैरवी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग संयोजक सचिन चौरसिया और जिला संयोजक भास्कर कुमार उपस्थित रहें । विभाग संयोजक ने कहा इकाई पुनर्गठन का उद्देश्य महाविद्यालय में छात्रहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना तथा परिसर में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण हेतु कार्य करना है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा एवं छात्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, महाविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को विश्वास है कि नई कॉलेज इकाई विद्यार्थियों के हितों के लिए निरंतर कार्य करेगी तथा महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।




Recent Comments