टेम्पो और बोलेरो के टक्कर में गंभीर रूप से घायल

✍जितेंद्र यादव बीघापुर उन्नाव : थाना बिघापुर क्षेत्र के अंतर्गत उन्नाव लालगंज राजमार्ग पर अकवाबाद गांव के निकट लगभग 7:00 बजे एक टेम्पो यूपी 35 टी 6678 जो बीघापुर से पाटन की ओर जा रही थी, को बोलेरो यूपी 33 ए आर0376 जो रायबरेली की ओर से उन्नाव की ओर जा रही थी, ने जोरदार टक्कर मारी जिससे उसमें सवार शिव प्रसाद शर्मा पुत्र स्वर्गीय फूलचंद्र निवासी अकवाबाद सुनीता पुत्री शीला देवी निवासी अकवाबाद गुड्डू पुत्र श्री राम निवासी पाही खुर्द, वीरेंद्र पुत्र प्रेम शंकर बीघापुर बेहद गंभीर स्थिति में पीएचसी बीघापुर लाए गए जहां से गुड्डू और वीरेंद्र व एक अज्ञात को बेहोशी की हालत में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया साथ ही शिवप्रसाद औरसुनीता को भी चेतन अवस्था में रेफर किया गया।