टाटा मोटर जमशेदपुर 6 अप्रैल को सरकारी आईटीआई में करेगी केंपस



मढ़ौरा, सारण ,बिहार ।
भारत की प्रतिष्ठित कम्पनी टाटा मोटर जमशेदपुर छह अप्रैल को एक वर्ष के अप्रेंटिस के लिए मढ़ौरा सरकारी आईटीआई में कैम्पस सलेक्शन के लिए हुंचेगी। इसकी जानकारी देते हुए खेदन प्रसाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विकास चंद्र ने बताया कि केंपस सलेक्शन 6 अप्रैल को दिन के 10 बजे से 4 बजे संध्या तक चलेगा । उक्त कैंपस सिलेक्शन में आईटीआई के विभिन्न ट्रेड से उत्तीर्ण अभ्यर्थी आमंत्रित होगे । प्राचार्य ने कहा कि टाटा मोटर्स जमशेदपुर के द्वारा वन ईयर ट्रेड अपरेंटिस अंडर एनएपीएस प्रोग्राम और एनटीटीएफ ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत की जायेगी । कैंपस सिलेक्शन में चयनित किए गए अभ्यर्थियों को टाटा मोटर के द्वारा जमशेदपुर में एक वर्षीय अप्रेंटिस की ट्रेनिंग दी जाएगी । अप्रेंटिस के दौरान ट्रेनी को सरकार के द्वारा निर्धारित मानदेय की राशि का भुगतान प्राप्त होगा ।