देवघर से पूजा करके सिवान लौट रही मां पुत्री की सड़क दुर्घटना में मौत
पिता, पुत्र, पुत्री समेत पांच घायल
◆ स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

गड़खा।छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के समीप एक स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई। जिसमें सवार मां पुत्री की मौत हो गई,जबकि पिता पुत्र पुत्री समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं।देवघर से पूजा करने के बाद वापस सिवान जा रहे थे। तभी गड़खा में हादसा हुआ।प्राप्त जानकारी के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काली पोखर मानपुर निवासी दिनेश चौधरी अपने परिवार के साथ बैधनाथ धाम देवघर में पूजन करने के बाद परिवार सहित सिवान लौट रहे थे। तभी गड़खा के कमालपुर के समीप शनिवार पहले सुबह ड्राइवर को झपकी लगी और खड़ी ट्रक में स्कॉर्पियो ने जबरदस्त ठोकर मार दी।जिसमें दिनेश चौधरी की पत्नी नीतू देवी को गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गड़खा सीएचसी में सभी को घायल अवस्था में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने नीतू देवी को मृत घोषित कर दिया तथा सभी की प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। छपरा इलाज के क्रम में दिनेश चौधरी की 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी की भी मौत हो गई। घायलों में गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी दिनेश चौधरी , उनकी पुत्री नित्यानंदा कुमारी पुत्र दिव्यांशु कुमार,जयदेव रकज के पुत्र पंकज कुमार एवं जय देव चौधरी के पुत्र आनंद कुमार शामिल है।




Recent Comments