झौवा स्लुईस गेट खुलवाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने किया प्रदर्शन

डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
गरखा प्रखण्ड के झोवा स्थित स्लुईस गेट को खुलवाने के लिए स्थानीय किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्लुईस गेट के पास आधे घंटे तक रोड पर ही जमकर प्रदर्शन किया ।
जिला प्रसासन को चेतावनी दी की अगर दो – तीन दिन के अन्दर गेट को अगर नही खोला जाता तो जिला प्रसासन के खिलाफ व्यापक रुप से आंदोलन किया जाएगा एवं हम सभी मुखिया अनिश्चित काल के लिए आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे ।
प्रदर्शन कारियों का कहना है कि एक तो बर्षा नही होने से सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है और अगर इस स्थिति मे इस स्लुईस गेट को भी नही खोला जाता तो लगभग दस हजार एकड़ खेतों मे रबी फसल की भी बुआई नही हो पाएगी । खेत बंजर हो जाएंगे और किसानों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी ।किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे पर्दशन करने वालों का कहना है कि हनलोगो ने प्रखण्ड से लेकर जिलाधिकारी तक इसके लिए गुहार लगायी लेकिन कोई परिणाम नही निकला ।

इस स्लुईस गेट के माध्यम से गंगा नदी का पानी लगभग दस पंचायत कोठिया , मौजमपुर , नराँव , मीरपुर जुअरा , जलालपुर , पचपटिया , कुदरबाधा , रामपुर , हसनपुर आदि पंचायतों के लगभग दस हजार एकड़ खेतों तक पानी पहुँचता है जिससे रबी फसल की बुआई एवं खरीफ फसल की सिंचाई हो पाती है ।
प्रदर्शन करने वालो मे मुख्य रुप से नराँव पंचायत के मुखिया रामपुजन सिंह , धनन्जय सिंह , अनिल महतों मुनिया देवी , हेमन राय , हरेराम राय , नवनील केसरी , पशुपति सिंह , मनोज सिंह , पंकज सिंह , सन्नी सिंह , तारकेश्वर सिंह , धर्मवीर सिंह , नागेन्द्र राय , कमल राय , किशोरी राय , सहित सैकरों किसान उपस्थित थे ।
इस संबंध मे जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि प्रधान सचिव के आदेश के आलोक मे गेट को ब��




Recent Comments