खेलो इंडिया 2020 के लिए सारण से कबड्डी खिलाड़ी आशुतोष का चयन,सारण हुआ गौरवान्वितछपरा : दिनांक 9 जनवरी 2020 से 14 जनवरी 2020 तक गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया में बिहार कबड्डी टीम की रवाना हो गई है।बिहार टीम में सारण जिला के आशुतोष कुमार का चयन किया गया है ।आशुतोष सारण से एकमात्र खिलाड़ी है जो खेलो इंडिया में सारण का प्रतिनिधित्व करेंगे ।आशुतोष मूल रूप से सारण के ब्रह्मपुर के निवासी है ।उनके पिता मोख्तार राय ने बेटे के खेलों इंडिया में चयन पर खुशी व्यक्त किया । आशुतोष के कोच पंकज कश्यप ने बताया कि आशुतोष की मेहनत एवं कबड्डी के प्रति उसके समर्पण ने आज उसे इस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां पर प्रत्येक खिलाड़ी जाना चाहता है। खेलो इंडिया भारत सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली तथा खेल को प्रमोट की जाने वाली सबसे अच्छी प्रतियोगिता के रूप में स्थापित हो चुकी है और इतने बड़ी प्रतियोगिता में आशुतोष के चयन होने पर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया है। बताते चलें इसी वर्ष राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में आशुतोष कुमार ने बिहार अंडर-17 की तरफ से खेलते हुए राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक प्राप्त किया था ।आशुतोष कुमार शहर के प्रतिष्ठित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के 11वीं का छात्र है ,उनके चयन होने पर संस्था के निदेशक तथा सारण जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉक्टर हरेंद्र सिंह, रामाकांत सिंह सोलंकी, डॉक्टर प्रोफेसर एच के वर्मा, डॉक्टर देव कुमार सिंह, डॉक्टर सुरेश प्रसाद सिंह, राणा प्रताप सिंह ,समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह, जीनत जरीन, राठौर नितांत, अमरेंद्र सिंह ,संजीव सिंह गुरुकुल, सौरभ पांडे,रिंकी मिश्रा, सभापति बैठा ,राकेश सिंह ,राजेश सिंह, सुशील सिंह , सूरज कुमार ,डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह, भंवर किशोर ,नीरज तिवारी, कुमार कौशलेंद्र सहित कबड्डी संघ के सभी सम्मानित सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं।