जेएनयू में जीत से उत्साहित एसएफआई एंव एआईएसएफ से जुड़े छात्रों ने छपरा मेंं भी मनाया जश्न

छपरा : जेएनयू में छात्र संगठनों के जीत से उत्साहित एसएफआई एंव एआईएसएफ से जुड़े छात्रों ने नगर निगम चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा रंग गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। जिसका नेतृत्व एसएफआई के जिला सचिव शैलेंद्र यादव ने किया। छात्रों को संबोधित करते हुए जेएनयू छात्र संघ चुनाव में भारी मतों के अंतर से वाम छात्र संगठनों की जीत का अर्थ यह हुआ कि आज भी जेएनयू में वैज्ञानिक सोच एवं सामाजिक और राष्ट्रवाद तथा लोकतात्रिक विचारधारा जिन्दा है।कही नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि लाखसाजिशों के वावजूद भी यह जीत एतिहासिक है। हम शान्ति और विकास मे विश्वास करते है ना कि अराजकता में विजय जुलूस मे मुख्य रूप राहुल यादव, रामरुप शर्मा, रमन सिंह, राहुल सिंह, अमित नयन,राहुल प्रियदर्शी, जुनैद खान,शादाब मजहरी,अलोक आर्यन,आदर्श कुमार, अंगद राज, राकेश रंजन,आनंद मोहन सिंह,रौशन पाण्डेय, मोहित कुमार, बब्लू कुमार शामिल थे




Recent Comments