● जिला स्तर पर भी कोषांग का हुआ गठन

छपरा. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा बताया गया है कि वर्तमान में जारी लॉकडाउन के दौरान आवागमन नहीं होने के कारण बिहार के लोग जो बिहार के बाहर अन्य राज्यों में काम करते हैं, फंसे हुए हैं या रास्ते में हैं। यह भी सूचना प्राप्त हुई है कि राज्य के शहरी इलाकों में अन्य राज्य के निवासी भी फंसे हुए हैं जिनके भोजन और आवासन में कठिनाई हो रही है। राज्य सरकार द्वारा इनके सहयोग और सहायता के लिये बिहार भवन, नई दिल्ली में कार्यरत टेलिफोन नं0 011-23792009, 011-23014326, 011-23013884 हेल्प लाईन के रूप जारी किये गये हैं जिस पर सूचनाये दी जा सकती हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर ऐसे श्रमिकों/कामगारों की सहायता के लिये भी एक कोषांग का गठन किया गया है। यह कोषांग बिहार राज्य के लोग जो बिहार के बाहर अन्य राज्यों या रास्ते में फंसे हुए हैं अथवा राज्य के शहरी इलाकों में फंसे हुए अन्य राज्यों के निवासियों के बारे में सूचना प्राप्त होने पर आपदा राहत केन्द्रां तथा अन्य माध्यमों से उन्हें आवष्यक सहयोग एवं सहायता प्रदान करने हेतु तवरित कार्रवाई सुनिष्चित करेगा। इस कोषांग के सफल संचालन के लिए अरूण कुमार, अपर समाहर्त्ता, मोबाइल संख्या-9473191268, रमेष कमल रत्नम, श्रम अधीक्षक, 7004785979, अमरेन्द्र कुमार गोंड, डीपीओ, 8544411908, प्रषान्त कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता परीक्ष्यमान, 9568568588, राजू कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता परीक्ष्यमान, 7856861952 को प्रतिनियुक्त किया गया है।