विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का ससुराल वालों पर आरोप

#अभय सिंह/बनियापुर (सारण) : शादी के बाद दहेज के व्लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे ससुराल वालो द्वारा बेटी से नही मिलने दे रहे है।विवाहिता की माता ने प्राथमिकी दर्ज कर जान मारकर शव गायब करने आरोप लगाई है जिसमे पति,सास, ससुर, चचेरा सास, ससुर देवर को नामजद करते न्याय की गोहर लगाई है।मामला सहाजितपुर थाना के लुल्हा धनाव का है।

मामले में विवाहिता की माता बेवी देवी ने बताई है कि अपनी पुत्री राखी देवी की शादी 2004 में धवरी भवानी नगर निवासी निरंजन त्रिपाठी उर्फ़ पूरन से थी जिसके बाद लगातार मोटर साईकिल व् रुपया के लिये ससुराल वाले मारपीट कर प्रताड़ित करते रहे है ।कई बार घर से निकाल दिए जिसके बाद पंचायत के बाद रख लिए कल जब मारपीट किए तो बेटी ने फोन किया की जल्दी आओ भी तो जान मार देंगे तब मेरे पति पुत्र धवरी गए तो दोनों को ब्रजकिशोर त्रिपाठी, वामदेव त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, बाबुल त्रिपाठी, शशिकान्त त्रिपाठी, प्रशांत कुमार, सास रमावती देवी ने मारपीट कर खदेड़ दिए।मेरी बेटी से मिलने नही दिए।हमे आशंका है की कही जान मार कर शव गायब कर दिए है।मामले में पुलिस अनुसन्धान कर रही है।