जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को विधि-व्यवस्था को लेकर दिए कई दिशा निर्देश

सोनपुर।बिहार के सबसे महत्वपूर्ण  चार दिवसीय छठ पूजा को लेकर प्रशासन से लेकर समाजसेवियों ,जनप्रतिनिधियों के अलावा पूजा समिति के सदस्यों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेते हैं । छठ पूजा में किसी तरह की कठिनाई व्रतधारियों के आलवा आम जनता को न हो इसके लेकर प्रशासन भी चाक चौबंद व्यवस्था में जुटी रहती हैं । छठ पूजा के लेकर सारण  जिलाधिकारी  राजेश मीणा ने मंगलवार को सोनपुर पहुँच कर सोनपुर अवस्थित काली घाट, पुलघाट, पहलेजाघाट सहित विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं आयोजक समिति के सदस्यों को पहलेजा घाट पर पूर्ण रूप से साफ-सफाई कराने हेतु आवश्यक दिशा निदेश दिया । उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ व्रतियों को किसी तरह की कठिनाई नहीं हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाय,घाटों के साफ सफाई, लाईट के अलावा नदियों में वैरिकेटिंग , गोताखोरों, एसडीआरएफ के टीम के अलावा नाविकों,पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों को तैनात किया जाय । इस निरीक्षण के क्रम में मौजूद रहे सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, एडिशनल एसपी अंजनी कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुदर्शन कुमार,सीओ अनुज कुमार , नगर कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार, नगर पंचायत जेई मनोरंजन कुमार,सोनपुर थानाध्यक्ष अकिल अहमद ,पहलेजाघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।